फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डारिया ने बताए कई नाम, पुलिस ने तेज की जांच

Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद जेल से बाहर आते एसपी क्राइम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गिरफ्तार की गई यूक्रेेन की युवती डारिया मोलचन से मंगलवार को एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने पूछताछ की। दो घंटे तक चली इस पूछताछ में डारिया ने कई लोगों के नाम बताए हैं। इनमें से कई गोरखपुर के हैं तो कई हाईप्रोफाइल लोग लखनऊ, दिल्ली और देश के अन्य शहरों के हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर सच का पता लगाएगी।
विज्ञापन


एसपी क्राइम आलोक शर्मा की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम इस प्रकरण की तफ्तीश कर रही है। मंगलवार को एसपी क्राइम ने डारिया से भारत आने के बारे में पूछताछ करने के साथ ही यहां पर उसके दोस्त, ठहरने की जगह और फर्जी लाइसेंस हासिल करने के जरिए के बारे में पूछताछ की। डारिया से पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे है जिसके आधार पर पुलिस आगे जांच करेगी।

हाई प्रोफाइल मामला होने से पुलिस इस पूरे प्रकरण पर जल्दबाजी नहीं करना चाहती। डारिया से मिली जानकारी की वह पुष्टि भी करा रही है। पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट और वहां से लाइसेंस जारी करने वाली संस्था की भी जांच करने जाएगी। एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने बताया कि पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उसकी सत्यता जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें