फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा में सरेशाम मैनेजर से लूट में एक को पकड़ा

Fri, 16 Feb 2018 08:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
गीडा के सेक्टर 13 में हिंदुस्तान हेचरी के मैनेजर मोनू उर्फ  मोहम्मद शादिक से पांच लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना में कंपनी के ही किसी कर्मचारी के शामिल होने का संदेह है।
विज्ञापन


शाहपुर निवासी मोनू उर्फ  मोहम्मद शादिक गीडा सेक्टर 13 में हिंदुस्तान हेचरी के मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार की रात वह कंपनी की रकम लेकर बाइक से घर जा रहे थे। ऑफिस के पास ही चार बदमाशों ने मैनेजर को रोक लिया। तमंचा दिखाकर बाइक की चाबी निकाल ली और डिकी में रखे पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। तीन घंटे बाद लूट की सूचना पुलिस को दी गई। देर रात एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। प्रारंभिक छानबीन के बाद ही पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक लूट में कंपनी का ही कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है, क्योंकि मैनेजर रोज कंपनी की रकम लेकर जाते हैं, इसकी जानकारी पहले से ही थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जल्द की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें