फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छींटाकशी करने वाले दो शोहदे पकड़े गए

Fri, 24 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मनचलों पर पुलिस ने कार्रवाई की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को भी शोहदों के खिलाफ अभियान चला। कई जगहों पर पुलिस युवतियों से छींटाकशी करने वालों को पकड़कर थाने ले गी। पकड़े जाने के बाद सभी माफी मांगकर छोड़ने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अभिभावक को बुलाने के बाद ही छोड़ा। खुद अभिभावक भी अपने बच्चों की हरकत जानकर शर्मिंदा हुए। उन्होंने खुद कहा कि अगर ये भविष्य में फिर गलती करते हैं तो इन्हें सजा दी जाए।
विज्ञापन


सीएम के निर्देश पर बने एंटी रोमियो दस्ते की आईजी निगरानी कर रहे है। वह रोजाना रिपोर्ट मंगा रहे हैं। पुलिस अफसरों की सख्ती की वजह से हर थाना क्षेत्र में पुलिस शोहदों को पकड़ रही है। बृहस्पतिवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शोहदों को पकड़ा। ये एक युवती के साथ छींटाकशी कर रहे थे। शहर में सीओ गोरखनाथ चारु निगम की अगुवाई में अभियान चला। पुलिस सादे कपड़ों में भी शोहदों की तलाश करती रही। कई जगहों पर पुलिस को देखते ही शोहदे फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें