फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी और वजीरगंज के तीन गांवों में डकैती

Tue, 05 Jan 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने चार घरों को बनाया निशाना, विरोध पर चार लोगों को पीट-पीट कर जख्मी किया
विज्ञापन

वजीरगंज के नवाबपुरा और अमरोली में वारदातें, उझानी के गांव गंगोरा में भी बदमाशों का धावा
 
आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार रात करीब 10:30 बजे वजीरगंज थाने के गांव अमरोली में बदमाशों ने शिक्षक सत्यपाल के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। यहां से बदमाशों ने नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी गांव नवाबपुरा में किशनलाल के घर पर धावा बोला। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने किशनलाल के पुत्र नेमपाल (14), पुत्री प्रकांति (12)पत्नी माया देवी (38) और भांजे जशोदानंदन (13) को घायल कर दिया। किशनलाल के घर से भी बदमाश नकदी और जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का माल लूट कर ले गए। दोनों गांवों में एसपी देहात मुन्ना लाल, सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

इधर, इसी रात उझानी कोतवाली के गांव गंगोरा में बदमाशों ने हेतराम के घर पर धावा बोला। हेतराम और उसकी पत्नी शांतिदेवी को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। यहां से 70 हजार रुपये नगद समेत करीब एक लाख रुपये का माल लूट लिया। गांव के ही रामपाल की पशुशाला पर धावा बोलकर यहां से बदमाश तीन भैंस लूट कर ले गए। वजीरगंज पुलिस ने नवाबपुरा और अमरोली मामले में चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उझानी के मामलों में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। एसएसपी सौमित्र यादव ने कहा कि घटनाएं संज्ञान में हैं। बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे। जाग होने पर कुछ लोगों के साथ मारपीट की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछतांछ भी की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें