फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण को लेकर विवाद, फायरिंग और पथराव

Sun, 24 Apr 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता दलित बस्ती में टिन शेड के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार पहिया वाहन से पहुंचे करीब 12 लोग निर्माण रुकवाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे गुस्साईं महिलाओं ने कार सवारों पर पथराव करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। फायरिंग करने वाले जान बचाकर भाग निकले। कैंट पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बेचू लाल का बेटा राजकुमार रविवार को अपनी झोपड़ी में टिन शेड डाल रहा था। आरोप है कि इसी समय जगरनाथपुर निवासी बरहीं स्टेट के आदित्य प्रताप सिंह, हांसूपुर के दिगंबर पांडेय, रुस्तमपुर के चंद्रप्रकाश उर्फ गोली सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को कहा। राजकुमार ने इंकार किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही दलित बस्ती में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में लोग जुट गए।

उन्होंने हमलावरों पर पथराव करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। भीड़ को आता देख देखकर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इस मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और राजकुमार को लेकर थाने आ गई। कैंट इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें