फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने बहन पर चाकू से हमला किया, पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 01 Feb 2016 01:38 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा पार्षद ने रविवार सुबह अपनी बहन की पिटाई करने के बाद चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस पार्षद को हिरासत में लेकर थाने आई। लेकिन एक सप्ताह में रिश्तेदारों को बुलाकर विवाद खत्म करने का भरोसा देकर उसने समझौता कर लिया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 67 (इस्माइलपुर) के सपा पार्षद मंजूर आलम का मोहल्ले में पुस्तैनी मकान है, जिसमें छोटे भाई महमूद के अलावा बहन फरीदा रहती है। घर के हिस्से को लेकर छह माह से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह नौ बजे इसी बात को लेकर मंजूर की पत्नी से फरीदा का विवाद हो गया। आरोप है कि मंजूर ने बेटों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने के बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूचना देने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फरीदा को अस्पताल पहुंचाया और पार्षद को हिरासत में ले लिया।

दोपहर में थाने पहुंची पीड़ित ने पार्षद के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम थाने पहुंचे रिश्तेदारों के सामने मंजूर ने एक सप्ताह में विवाद खत्म करने का भरोसा देकर बहन से समझौता कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पार्षद की छोटी बहन फरीदा की शादी अंबेडकर नगर के टांडा में हुई है। उसके पति असरफ दुबई में रहते हैं। अपने बच्चों को लेकर वह छोटे भाई महमूद के साथ वह मायके में रहती है। कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में विवाद खत्म करने का आश्वासन देकर पार्षद ने बहन से समझौता कर लिया है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


राजनीतिक विरोधियों की है साजिश : मंजूर
पार्षद मंजूर आलम का कहना है कि राजनीतिक रंजिश में कुछ लोग घर के विवाद को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। छोटी बहन और पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसे तूल देने का प्रयास किया गया था। फरीदा से बातचीत कर वह मामले को निपटा लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें