फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास रेप

Mon, 01 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा क्षेत्र के डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली बिहार की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिहार की महिला क्षेत्र की एक प्राईवेट फैक्ट्री में काम करती है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपनी झोपड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पर पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शोरशराबा होने पर लोग एकत्र हो गए। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की थाने में शिकायत की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। उधर, पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  खेकड़ा सीओ श्वेतांभ पांडेय का कहना है कि महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी सांकरौद गांव का रफीक पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने खुद को महिला का परिचित बताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें