फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक, डीसीएम में टक्कर, एक की मौत

Mon, 19 Dec 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हादसे में डीसीएम के परखचे उड़ गए। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
पीपीगंज इलाके में रविवार को ट्रक और डीसीएम में टक्कर हो गई। टक्कर डीसीएम के परखचे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गैस कटर की मदद से डीसीएम को काटकर करीब एक घंटे बाद चालक का शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के गोलीगंज के पास रविवार की सुबह टायर फटने से बालू लदा ट्रक फरेंदा की ओर से आ रही डीसीएम से टकरा गया। टक्कर से डीसीएम के परखचे उड़ गए। ट्रक भी बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। डीसीएम के पीछे आ रही रोडवेज की बस हल्के से टकरा गई लेकिन कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान कैंपियरगंज इलाके के मोहम्मपुर निवासी दिनेश यादव (35) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के अगले हिस्से को गैस कटर से कटवाकर दिनेश के शव को बाहर निकलवाया। मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। ट्रक के चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खेत में सो रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत पिपराइच में फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में सो रहे युवक को डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया। इस अजीबोगरीब हादसे का शिकार हुआ जंगल औराई के छावनी टोला निवासी मुद्रिका चौहान का बीस वर्षीय बेटा आकाश। बताते हैं कि शनिवार की देर रात खनन में लगे डंपर के अचानक खेत में पहुंचने का सोते समय उसे पता नहीं चला। कुचलते हुए डंपर आगे बढ़ गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।  सड़क हादसों में तीन घायल जिले के कैंपियरगंज और पिपराइच इलाकों में रविवार को सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक स्टेशन के उत्तरी रेलवे गेट पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान गुलरिहा इलाके के करमौरा, गांगी बाजार निवासी पप्पू गुप्ता(23) और अनमोल सिंह(28) के रूप में हुई है।अनमोल के सिर में गहरी चोट की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भटहट प्रतिनिधि के अनुसार पिपराइच इलाके के पोखरभिंडा में रविवार की शाम नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने छह वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। घायल का इलाज एक निजी चिकित्सक के वहां इलाज कराया जा रहा है। टक्कर लगने से बाइक से गिरे युवकों में से एक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। वहीं एक फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान श्यामदेउरवां थाना के रामपुर चकिया निवासी अवधेश सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में अपने दूसरे साथी का नाम अंबरीश सिंह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें