फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 09:13 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर चल रहे एक युवक को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर लीं हैं। युवक का कहना था कि बाइक उसने खरीदी है। जबकि पुलिस बाइक चोरी की बता रही है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज नरेंद्र राय सिपाहियों के साथ शुक्रवार शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कूड़ाघाट की तरफ से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। सिपाहियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। युवक ने कागजात घर पर होने की बात कही। बाइक की नंबर प्लेट पर एक अंक पर कागज चिपकाया गया था। संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है।

 उसकी पहचान खजनी, खुटहना के सद्दाम के रूप में हुई। उसने बताया कि दस दिन पहले वह चेन्नई से कमाकर लौटा है। उसका छोटा भाई नंदानगर में कपड़े की दुकान पर काम करता है। भाई ने ही बाइक 20 हजार में सुमेर सागर के राहुल से खरीदी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो और बाइक बरामद कीं।
विज्ञापन


 छानबीन में पता चला कि तीनों बाइक चोरी की हैं। इनमें से एक बाइक कोतवाली से चोरी की गई है, जबकि दो के बारे में जानकारी की जा रही है। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि सद्दाम से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां हासिल हुईं हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें