फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका

Wed, 18 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
पीपीगंज में मंगलवार की सुबह लापता व्यक्ति की लाश गांव के बाहर रोहिन नदी के किनारे मिली। वह 15 मई की शाम गांव के एक परिचित युवक के घर दावत में शामिल होने गए थे। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बूढे़ली गांव के सौरहा टोला निवासी रामकेरा (45) का पनियरा के बभनौली गांव में नेवासा था। पत्नी और बच्चों के साथ वह बभनौली में ही रहते थे। सौरहा में उनके तीन भाई रहते हैं। 15 मई की शाम रामकेरा बभनौली से गांव आए थे। शाम को गांव का रहने वाला परिचित युवक घर पर दावत होने की बात कह उन्हें बुलाकर ले गया। वहां से देर रात तक उनके न लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दावत पर बुलाने वाले युवक ने भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

मंगलवार की सुबह सात बजे गांव के बच्चों ने रोहिन नदी किनारे एक व्यक्ति की लाश पड़े होने की सूचना दी। गांव के लोगों ने शव की पहचान रामकेरा के रूप में की। परिवार के लोगों ने दावत पर बुलाने वाले लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। रामकेरा के शरीर पर केवल अंडरवियर था। पीपीगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें