फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की आपत्तिजनक फोटो वायरल, तनाव

Sun, 21 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले को हिरासत में लेकर जाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भगवान हनुमान की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से तनाव फैल गया। युवक की हरकत से नाराज ग्रामीण प्रधान महातम की अगुवाई में गोरखपुर-कुशीनगर हाइवे पर पहुंच गए और जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन देकर सबको हटाया। इसी बीच किसी ने एक मीट काटने वाले की गुमटी आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद तनाव बढ़ता देख भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स ने गश्त की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पिपराइच क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी मोहम्मद नुुरुल खान पुत्र जाहिद खान की जगदीशपुर बाजार में स्टेशनरी की दुकान है। शनिवार को उसके फेसबुक एकाउंट पर हनुमान जी की आपत्तिजनक फोटो ग्रामीणों ने देखी। एक ग्रामीण ने इसकी सूचना प्रधान महातम को दी। इसके बाद प्रधान की अगुवाई में ग्रामीण थाने पहुंचकर तहरीर दी। उधर, दुकान खोलने आए नुरुल को जब इसकी भनक लगी तो वहां से भाग गया। एक बार लगा कि मामला शांत हो गया लेकिन थोड़ी देर बाद ग्रामीण अचानक फिर नाराजगी जताते हुए गोरखपुर-कुशीनगर हाइवे जाम कर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सूचना पर खोराबार पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराई। इसके बाद प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच एक बार फिर ग्रामीण उग्र हो गए और कस्बे में गुड्डू की गुमटी को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आला पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में गश्त कर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी सिटी गणेश साहा ने कहा कि आईटी एक्ट और धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें