फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने किया रेप

Sat, 09 Jul 2016 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कूड़ाघाट में किशोरी को बंधक बनाकर पड़ोसी युवक ने रेप किया। शोर मचाने पर पहुंची उसकी मां की पिटाई करके फरार हो गया। किशोरी की मां ने कैंट थाने में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाने वाली महिला कूड़ाघाट क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहती है। साथ में 16 साल की बेटी और दो अन्य बच्चे रहते हैं। महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। महिला के पड़ोस में किराए पर कमरा लेकर विनीत नाम का युवक रहता है। आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी से वह अक्सर छेड़छाड़ करता था। छह जुलाई की शाम को नहाते समय बाथरूम में बंद कर उसके साथ रेप किया।

शोर मचाने पर महिला पहुंची तो धक्का देकर फरार हो गया। बेटी के साथ कैंट थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी। विनीत पर रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें