फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने दामाद ने ससुर को गोली से उड़ाया

Fri, 21 Oct 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आरोपी को जिला अस्पताल से मेडिकल कराकर ले जाती पुलिस। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
बेतियाहाता में गुरुवार की रात घरेलू विवाद में दामाद ने सिपाहियों के सामने अपने ससुर को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सिपाहियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली।
विज्ञापन


बेतियाहाता के कमला निवास में रहने वाले घनश्याम शुक्ला (66) एलआईसी एजेंट थे। उनकी दो बेटियां हैं। बेटे मोहित शुक्ला की 20 साल पहले हत्या हो चुकी है। बड़ी बेटी लखनऊ में रहती है। मां की मौत के बाद छोटी बेटी नेहा पिता के पास रहकर उनकी देखभाल करती थी। उसकी ससुराल बेतियाहाता में ही है। गुरुवार की रात नेहा का पति अभिनव पांडेय रात करीब एक बजे घर पहुंचा। देर रात घर आने की बात पर नेहा ने जब उसे टोका तो इसी को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर अभिनव ने नेहा की पिटाई कर दी। घनश्याम शुक्ला बीच-बचाव करने पहुंचे तो वह उनसे भी उलझ गया।

रोजाना के विवाद से परेशान होकर घनश्याम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दामाद के घर में आकर उपद्रव करने की शिकायत कर दी। कुछ ही देर में कैंट थाने से हॉक दस्ते के दो सिपाही पहुंचे। उन्होंने अभिनव को बाहर बुलाया तो वह और नाराज हो गया। गुस्से में उसने सिपाहियों के सामने ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घनश्याम शुक्ला के सीने में ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। वह पत्नी की तरफ भी बढ़ा, लेकिन इसी बीच सिपाहियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने घायल घनश्याम को नेहा के साथ जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली आई। शुक्रवार की सुबह नेहा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शाम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने राप्तीतट पर घनश्याम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नेहा ने अभिनव से की है दूसरी शादी बेतियाहाता में रहने वाले अभिनव से नेहा ने दूसरी शादी की है। नेहा की पहली शादी जगरनाथपुर में हुई थी, लेकिन पति-पत्नी में बनी नहीं। नेहा को दो बेटियां और एक बेटा है। नेहा का पति अभिनव रियल इस्टेट की एक कंपनी में मैनेजर था, लेकिन वर्तमान समय में उसने नौकरी छोड़ दी थी। नेहा के मुताबिक वह उसे मारता-पीटता था इसीलिए वह पिता के घर रहती थी। नेहा एक स्कूल में पढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें