फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड : हाेटल के कमरे में किसी और के होने का संदेह 

Wed, 03 Jan 2018 01:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
व्यापारी पीयूष रूंगटा की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देवरिया के रहने वाले और गुजरात के सूरत में व्यापारी पीयूष रूंगटा की प्रेसीडेंट होटल में हत्या की जांच में पुलिस उलझ गई है। अब  पीयूष को लगी चोट का कारण तलाशा जा रहा है। पुलिस को संदेह कि व्यापारी के कमरे में कोई और भी था। इसके लिए व्यापारी की पत्नी और घरवालों से भी पूछताछ की जा सकती है। सुसाइड नोट की सत्यता के लिए पुलिस को राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


पुलिस की अभी तक की जांच में होटल में व्यापारी कई दिनों तक ठहरने और इस बीच उनकी पत्नी अदिति के उनसे तीन बार मिलने आने की बात स्पष्ट हो गई है। लेकिन इसके अलावा भी पीयूष से मिलने अन्य कोई आया था या नहीं, इसके प्रमाण नहीं हैं। अब इस बिंदु को ध्यान में रखकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके लिए होटल के मैनेजर, स्टॉफ से पूछताछ भी की गई है। व्यापारी की मौत के बाद कमरे में पहुंचे लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। 

ये था मामला
गत शुक्रवार की रात प्रेसीडेंट होटल में ठहरे पीयूष की हालत बिगड़ी तो उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में सिर में चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित लिया गया। कैंट पुलिस ने व्यापारी के खुदकुशी की दलील दी, लेकिन एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। अब जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें