फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे नाना ने बच्ची से की रेप की कोशिश

Sat, 06 Feb 2016 12:45 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तिवारीपुर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर चचेरे नाना ने बच्ची से रेप की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो वह भाग निकला। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम थाने पहुंचे बच्ची के घरवालों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली छह साल की बच्ची शुक्रवार की दोपहर घर पर खेल रही थी। तिवारीपुर क्षेत्र में रहने वाला उसका चचेरा नाना दोपहर दो बजे घर पहुंचा। चाकलेट खरीदने के बहाने उसे लेकर सिधारीपुर में खाली पड़े मकान पर ले गया जहां उसने बच्ची से रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास की महिलाओं स्थानीय लोगों को लेकर पहुंच गई। भीड़ ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। मौका पाकर वह भाग निकला।

जानकारी देने पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस ने बच्ची से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी के घर दबिश देकर हिरासत में ले लिया। देर शाम थाने पहुंचे बच्ची के घरवालों ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। तिवारीपुर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें