फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद पौने 3 लाख रुपये चोरी का केस दर्ज

Sat, 06 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 15-24 के डिवाडिंग रोड पर कार से पौने तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने के मामले की रिपोर्ट सेक्टर 11 पुलिस ने 15 दिन बाद दर्ज की है। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद वीरवार को अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले माह रात में करीब 10.30 बजे सेक्टर 44 निवासी संजीव शर्मा सड़क पर  गाड़ी का पंचर टायर बदल रहे थे। तभी दो अज्ञात लड़के आए और बोले की बोनट से तेल लीक हो रहा है। जैसे ही संजीव तेल लीक देखने के लिए बोनट के पास आए तो दूसरा लड़का गाड़ी से नोटों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया।

जिसके कुछ देर बाद दूसरा लड़का भी वहा से निकल गया। पीड़ित के मुताबिक लड़कों की उम्र करीब 15-16 साल की थी। पुलिस ने बताया कि संजीव शर्मा शराब के ठेको से रुपयों की कलेक्शन कर के आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें