फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच में बीमार मिले अधिकतम पुलिसकर्मी 

Sun, 28 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में निशुल्क स्वास्‍थ्य शिविर में रजिस्ट्रेशन करती महिलाएं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
डीजीपी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइंस में जिले के पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। आईजी ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के साथ ही अपने खून की जांच कराई जिसमें पूरी तरह से फिट मिले। शिविर में 400 लोगों ने जांच कराई जिसमें अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम के साथ ही ब्लड प्रेशर से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइंस पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। खून की जांच कराने के साथ ही पुलिसकर्मियों से समय - समय पर जांच कराते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही पुलिसकर्मी चुस्ती के साथ ड्यूटी कर सकेगा। बीमार होने पर वह परेशान तो होता ही है इसका काम पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि 45 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों के पूरे शरीर की नियमित जांच कराई जाएगी। शिविर में पुलिस लाइंस में रहने वाले रहने रंगरूटों ने हिस्सा लिया। जांच में अधिकतर लोगों ने घुटने में दर्द की शिकायत बताई।

आर्थों के डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि 50 मरीजों की उन्होंने जांच की। ज्यादातर के घुटनों में दर्द था। सभी रंगरूट सिपाही थे। उन्हें कुछ जरूरी दवा और व्यायाम के बारे में बताया गया है। फिजिशियन वीके चौधरी ने बताया कि उन्होंने 325 मरीजों की जांच की। अधिकतर लोगों की शिकायत ब्लड प्रेशर, शुगर बढ़ने और सर्दी, जुकाम होने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें