मासूम बेटे और पति की कातिल अर्चना ने जेल प्रशासन से प्रेमी से मुलाकात की गुहार लगाई है। मगर जेल नियम की वजह से उसकी अर्जी पर कोई ध्यान नहीं देता। जेल प्रशासन का कहना है कि शनिवार के दिन जेल में मुलाकात कराई जाती है मगर रिश्ता होना चाहिए। इन दोनों का सामाजिक रूप से कोई रिश्ता नहीं है, यही वजह है कि मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
20 जनवरी 2015 को शाहपुर इलाके के अशोकनगर में ऑप्टोमेटिस्ट डॉ. ओम प्रकाश यादव व उनके मासूम बेटे ओम की निर्गम हत्या की गई थी। घर में ही लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पत्नी अर्चना जांच के घेरे में आ गई। मामला हाईप्रोफाइल था, इस वजह से पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी। इसी बीच मोबाइल नंबर से एक साक्ष्य पुलिस के हाथ लगा गया, जिसके बाद पूरी घटना खुलकर सामने आ गई थी। पुलिस ने इस मामले में शिकोहाबाद के अजय यादव को गिरफ्तार किया था।
घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया था कि प्रेमी के साथ मिलकर अर्चना ने ही पति की हत्या की थी और बेटा जग गया था इस वजह से प्रेमी से उसका भी गला दबा दिया था। इसी आरोप में दोनों सजा काट रहे हैं।