फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के सीनियर मैनेजर पर हमला

Sun, 13 Nov 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में तरंग क्रॉसिंग के पास इलाहाबाद बैंक के सीनियर मैनेजर कुमार आशुतोष पर मनबढ़ों ने हमला कर साढ़े आठ हजार नकद व उनका मोबाइल लूट लिया। वह गोरखनाथ ब्रांच से लौट रहे थे। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा में सीनियर मैनेजर आशुतोष मोहद्दीपुर में किराए के मकान में रहते हैं। इन दिनों नोट पर पाबंदी के बाद बैंक में नोट बदलने की सारी व्यवस्था आशुतोष ही देख रहे हैं। शुक्रवार रात वह गोरखनाथ ब्रांच पर कामकाज देखने गए हुए थे। रात 11 बजे तक बैंक खुला हुआ था। वहां से वह लौट रहे थे कि गोरखनाथ ओवरब्रिज के आगे आने पर कुछ युवक लहराते हुए गाड़ी चला रहे थे। उन्हें ओवरटेक करते समय आशुतोष ने उनको ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत दे दी।   इसी बात से नाराज युवकों ने आगे आकर उन्हें रोक लिया और आशुतोष को हमलाकर घायल कर दिया। बदमाशों ने उनके पास मौजूद साढ़े आठ हजार रुपये नकद तथा कीमती मोबाइल फोन भी छीन लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीनियर मैनेजर ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ  तहरीर दी है, जिस पर मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें