फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाला कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर लूटा

Tue, 21 Mar 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
झंगहा थाना के रानापार मोड़ पर सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने मसाला कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटकार 20 हजार रुपये लूट लिया। बदमाश घटना अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मसाला कंपनी के सेल्समैन विपलव मिश्र, कृष्ण पाल सिंह, चालक रामनयन यादव और डिस्ट्रीब्यूटर का कर्मचारी रजित जायसवाल चार पहिया वाहन से बरही की ओर जा रहे थे। सेल्समैन के मुताबिक गोबडौर चौराहे पर दुकान पर सामान देने के बाद जैसे ही एक किलोमीटर आगे बढ़े थे कि बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी रोक ली। एक युवक हेल्मेट लगाए हुए था और दूसरा गमछा बांधे था।

एक युवक चालक से बात करने लगा तो दूसरे ने सेल्समैन के सिर पर तमंचा सटा दिया। करीब 20 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। इस संबंध मे थानाध्यक्ष झंगहा रामबेलास यादव ने कहा कि जांच की जा रही है, जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें