फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बैंक मैनेजर को तमंचा सटाकर लूटा 

Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट के शिकार बैंक मैनेजर आशुतोष तिवारी।
विज्ञापन
पंद्रह दिन के भीतर ही बाइक सवार लुटेरों के गैंग ने गुरुवार को दिनदहाड़े एक और लूट की वारदात कर सनसनी फैला दी। इस बार बदमाशों का निशाना बने पूर्वांचल बैंक के ब्रांच मैनेजर। घर से ड्यूटी पर जाते समय तीन बाइक से आए मुंह ढके आठ बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनसे 65 सौ रुपये नकद, मोबाइल और बैग लूट ले गए। बैग में लॉकर की चाभी और कई जरूरी कागजात रखे थे। राहगीर के मोबाइल से मैनेजर ने पहले अपने अफसराें, फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही सीओ कैंट अभय कुमार मिश्रा और बैंक से जुड़े अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर लेकर लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद अमृतनगर के निवासी आशुतोष तिवारी पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की मिर्जापुर शाखा में मैनेजर हैं और कैंट इलाके के तारामंडल में किराए पर मकान लेकर रहते हैं। गुरुवार को वह बाइक से सिक्टौर होते हुए बैंक जा रहे थे कि रास्ते में कोनी के पास तीन बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनके रुकते ही एक बदमाश ने तमंचा सटा दिया। मैनेजर के मुताबिक बदमाशों ने 6500 रुपए नकद, दो मोबाइल समेत बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। आशुतोष ने राहगीर की मदद से सूचना पुलिस और अपने क्षेत्रीय मैनेजर एके श्रीवास्तव को दी। लूट की सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि करीब पंद्रह दिन पहले भी इसी गैंग ने क्षेत्र में लूट की वारदात अंजाम दी थी।

पुलिस के लिए चुनौती बने बदमाश
पिछले 15 दिनों के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने दो लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। दोनों ही घटनाओं में बैंक से जुड़े लोगोें को निशाना बनाया गया है। 22 दिसंबर को भी खोराबार इलाके के ही झुनझुनवा पुल पर मिर्जापुर, स्थित पटपट ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक  जंगल चवरी निवासी शेषनाथ से तीन बाइक सवार 8 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 80 हजार रुपये और लैपटॉप लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें