फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर कर व्यापारी से 27 हजार लूटे

Sat, 24 Dec 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में लुटेरों का गैंग सक्रिय हो गया है। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार की शाम झुड़िया मोड़ के पास तमंचा सटाकर दो बदमाशों ने एक व्यापारी से 27 हजार रुपये लूट लिए। वारदात उस समय की है जब हरनही इलाके में दुकानदारों को साबुन, डिटर्जेंट, चाय, अगरबत्ती आदि देकर रवि प्रकाश कुशवाहा अपने साथी के साथ पिकअप से लौट रहे थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बांसगांव के दोनखर गांव के रवि प्रकाश कुशवाहा साबुन, डिटर्जेंट पाउडर आदि का व्यापार करते हैं। शुक्रवार को वह सेल्समैन राकेश पांडेय के साथ खजनी में दुकानदारों को आपूर्ति देने गए थे। पिकअप रवि खुद चला रहे थे। हरनही बाजार में दुकानदारों को आपूर्ति देने के साथ ही बकाया वसूलकर रवि शाम 4.30 बजे रकौली जाने के लिए निकले। अभी वह झुड़िया मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने नीचे उतरते ही रवि के ऊपर तमंचा तान दिया। साथ ही जेब की तलाशी लेकर 27 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाश ने जान से मारने की धमकी देकर दोनों को चुप करा दिया। बदमाश गाड़ी के डैश बोर्ड पर थैले में रखे सिक्के भी उठा ले गए। एक बदमाश ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरे ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। बांसगांव में हुई लूट का मुकदमा दर्ज  बांसगांव इलाके में एक दिन पहले तमंचे की नोक पर हुई लूट के मामले पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरकारी देशी शराब के मुनीम ने शुक्रवार को तहरीर देकर तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बांसगांव प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के बढ़नी चौराहे पर गुरुवार शाम 7:30 बजे बदमाशों ने सरकारी देशी शराब के मुनीम को तमंचा दिखाकर काउंटर पर रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। बगल में मौजूद किराने की दुकान पर बैठे सत्येंद्र ने जब शोर मचाना शुरू किया। बदमाश वहां से भी 21 हजार रुपये लूट ले गए। विरोध करने पर सत्येंद्र पर फायरिंग भी की। गनीमत रही कि वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें