फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगहा में हाइवे पर व्यापारी से लूटी रकम 

Wed, 28 Sep 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 गगहा में वाराणसी हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचा तान 1.25 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कौड़ीराम की तरफ फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार पांडेयपार के रहने वाले अनिरुद्ध गुप्ता (27) के पास मसाला और अगरबत्ती की एजेंसी है। बांसगांव क्षेत्र के दुकानदारों को आपूर्ति देते है। मंगलवार की दोपहर तीन बजे वह किराए पर टेंपो लेकर हाटा, मझगांवा, गगहा के दुकानदारों को आपूर्ति देने के बाद बकाया रुपये वसूलकर घर आ रहे थे। वाराणसी हाइवे पर कैदहा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके टेंपो रोक लिया।

आरोप है कि अनिरुद्ध पर तमंचा तान उनके हाथ से बैग छीन लिया, जिसमें 1.25 लाख रुपये थे। वारदात के बाद बदमाश कौड़ीराम की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस को अनिरुद्ध ने बताया कि बदमाशों ने अपना मुंह गमछे से बांधा था। टेंपो में उनके अलावा चालक था। अनिरुद्ध के पिता गोरख कौड़ीराम सब्जी मंडी के पास किराना की दुकान चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें