फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग छात्रा का मोबाइल लूटा

Mon, 06 Mar 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखनाथ क्षेत्र के विकासनगर बरगदवां में खरीदारी कर लौट रही छात्रा का मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले हेमंत पांडेय की बेटी प्रियंका इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। शनिवार की दोपहर दो बजे मोहल्ले के ही एक दुकान पर प्रियंका सामान खरीदने गई थी और लौटते समय उनके मोबाइल पर फोन आ गया। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। हेमंत ने पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की।

चिलुआताल इलाके के झुंगिया बाजार स्थित एसबीआई एटीएम से छात्रा का दस हजार नकद बदमाश लूट ले गए। छात्रा ने तत्काल जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक गुलरिहा थाने के सामने ही विनोद कुमार सिंह का मकान है। सोमवार को हाईस्कूल में पढ़ने वाली उनकी बेटी शिल्पी झुंगिया बाजार स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम में रकम निकालने गई थी। शिल्पी ने दस हजार रुपये निकालकर घर जाने के लिए जैसे ही निकली तभी पहले से मौजूद चार युवकों ने रकम उससे छीन ली और फरार हो गए। चिलुआताल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें