फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार ने युवक के चेहरे पर दांत से काटा

Sun, 12 Feb 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके के बनगाई टोला बंगला में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने गए युवक का शनिवार को कोटेदार से विवाद हो गया। आरोप है कि कोटेदार नशे में था और राशन में घटतौली की शिकायत पर युवक को दांत से काट लिया। इसी बीच कुछ अन्य लोग भी घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मारपीट की सूचना डॉयल 100 पर किसी ने दे दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने कोटेदार को हिरासत में ले लिया और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


बनगाई टोला बंगला निवासी भोला सुबह साढ़े दस बजे गांव के कोटेदार हीरा के वहां राशन लेने गया था। कोटेदार भोला के लिए राशन तौलने लगा। भोला ने कहा कि, तुम कम तौल रहे हो इसी बात पर कोटेदार भड़क गया और आपस में दोनों की कहासुनी होने लगी। इसी बची गांव के और आदमी इकट्ठा हो गए और कोटेदार पर कम राशन देने और घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद मामला बढ़ गया और मारपीट होने लगी। मौका पाकर कोटेदार ने भोला के चेहरे पर दांत से काट लिया। इस बात की सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर दे दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। भोला ने कोटेदार के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें