फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर जेई को पीटा, 10 पर मुकदमा

Sun, 10 Jan 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पांडेयहाता इलाके में बिजली चेकिंग के दौरान कनेक्शन काटने से नाराज एक उपभोक्ता ने परिजनों के साथ बिजली विभाग के अवर अभियंता और उनके सहयोगियों की पिटाई कर दी। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ लूट, सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे नाराज लोगों ने नार्मल सब स्टेशन पर हंगामा कर जाम लगा दिया और बिजली आपूर्ति ठप कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खत्म कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार पांडेयहाता इलाके में चेकिंग अभियान के लिए पहुंचे। सोनू सिंह के घर की बिजली छह जनवरी को काट दी गई थी, लेकिन चेंकिंग के दौरान सोनू सिंह के घर में बिजली जलती हुई मिली। लाइनमैन ने जब फिर से बिजली काटी तो सोनू सिंह अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें उनके अलावा श्रमिक लालचंद और रामललित को काफी चोटें आईं। वसूली के नौ हजार रुपये भी छीन लिए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।  किसी तरह सहकर्मियों के साथ भागकर सब स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
मारपीट की घटना से नाराज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चेकिंग का काम बंद कर मुकदमा दर्ज कराने राजघाट थाने पहुंच गए। इस दौरान अधिशासी अभियंता एके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता प्रमोद जायसवाल, चंद्रशेखर चौरसिया, अवर अभियंता रामजनक सिंह, विनोद श्रीवास्तव, बृजेश त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव, दिनेश पांडेय आदि भी मौजूद थे। राजघाट थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ लूट, सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नाराज लोगों का सब स्टेशन पर हंगामा
गोरखपुर। दोपहर में पांडेयहाता में प्रदर्शन और सड़क जाम करने के बाद क्षेत्रीय नागरिक शाम को नार्मल सब स्टेशन पहुंच गए। सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर सामने जाम लगा दिया। लोगों का गुस्सा देखकर सब स्टेशन के कर्मचारी भाग खड़े हुए। पुलिस के पहुंचने के बाद बिजली की सप्लाई शुरू हो सकी। शाम 5.30 बजे से रात सात बजे तक नार्मल सब स्टेशन इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने पब्लिक को समझाया और चेतावनी दी कि अगर फिर से किसी ने सब स्टेशन बंद करने की और चक्का जाम की कोशिश की तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
लोगों ने भी राजघाट थाने में दी तहरीर
गोरखपुर। बिजली विभाग के कर्मचारियों के रवैए के खिलाफ लोगों ने भी राजघाट थाने में लोगों ने तहरीर दी। इसमें बिजली काटने के नाम पर बिजली विभाग के कर्मचारियों के धन उगाही और जबरदस्ती पैसे लेने का आरोप लगाया।  

बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ जेई ने राजघाट थाने में नामजद तहरीर दी है। बिजली विभाग लोगों को बिजली देकर पैसा लेना चाहती है, इसमें रुकावट पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एके श्रीवास्तव, एक्सईएन, प्रथम खंड, महानगर विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें