थाना क्षेत्र के एक गांव में फूफा ने भतीजी की इज्जत लूटने की कोशिश की । पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी अपने मां-बाप की मौत के बाद अपनी बुआ के यहां रहने लगी। वहां उसके साथ उसका भाई भी रहता था। बुधवार की देर शाम जब 15 वर्षीय उक्त किशोरी की बुआ किसी काम से गई थी।
तब इस किशोरी को उसके फूफा ने बदनीयती से उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी फूफा भाग गया। इस मामले में ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।