फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर बंधक कार को उठा ले गई पुलिस

Sat, 23 Apr 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुपये के लिए कार बंधक रखने वाले प्रापर्टी डीलर ने डॉक्टर और दरोगा पर चोरी की झूठी सूचना देकर सनसनी फैला दी। आईजी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने उठा लाई। छानबीन में सच्चाई का पता चलने पर जानकारी अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


शाहपुर, बशारतपुर के रहने वाले वाले रामबली चौरसिया प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बेटी की शादी के लिए उन्होंने अपनी कार को मोहल्ले की रहने वाली रश्मि तिवारी के यहां बंधक रखा था। प्रापर्टी डीलर ने उनसे पौने चार लाख रुपये लिए थे। दो महीने में रुपये लौटाकर कार ले जाने की बात कही थी।

गारंटी के लिए उसने पौने चार लाख रुपये का चेक, स्टाम्प पेपर और कार का सेल लेटर दिया था। समय से रुपये न मिलने पर रश्मि ने रुपये के लिए दबाव बनाया तो उसने कार चोरी होने की तहरीर दे दी। आईजी से मुलाकात कर अपनी चोरी गई कार रश्मि के यहां होने के साथ ही जीआरपी में तैनात दरोगा की मदद से हड़पने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आईजी के निर्देश एसओ शाहपुर ने बृहस्पतिवार की रात दबिश देकर रश्मि के घर कार को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की सुबह पति डॉक्टर यूएस तिवारी के साथ थाने पहुंची रश्मि ने एसओ को कार बंधक रखने का रिकार्ड दिखाया। दोपहर में आईजी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। आईजी ने जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

एसओ आनंद शुक्ला ने कहा कि रामबलि जमीन का कारोबार करता है। पैसे के लेनदेन का मामला है। पुलिस जांच कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि उसने रश्मि के साथ ही दारोगा से भी रुपये लिया था। रुपये न देने पर उन लोगों ने गाड़ी ले ली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें