फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी ने ससुराल जाने से इन्कार किया तो मार दी गोली

Wed, 06 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृतका चंदा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहरीपुर में मंगलवार की रात ससुराल जाने से इन्कार करने पर पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार मोहरीपुर तरहवा टोला के गोपी पासवान ने छोटी बेटी चंदा (28) की शादी पांच साल पहले पादरी बाजार के राकेश पासवान से की थी। राकेश आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करता है। दोनों के बीच पटती नहीं थी। पारिवारिक न्यायालय में इस बाबत मुकदमा भी चल रहा है। आठ महीने पहले मारपीट होने पर चंदा अपनी तीन साल की बेटी निहारिका को लेकर मायके चली गई थी।

कुछ दिन बाद वह मोहरीपुर में किराए पर रहने वाली बड़ी बहन सुरेखा के पास चली गई। पांच महीने पहले वहां पहुंचा राकेश बेटी को घर लेकर चला गया था। मंगलवार की रात 10:30 बजे राकेश बाइक से सुरेखा के घर पहुंचा। चंदा को बातचीत के लिए बुलाने के बाद वह उसे लेकर कुछ दूरी पर स्थित आरा मशीन के पास गया। बातचीत के बाद राकेश बाइक की डिकी में रखा अंडा और रोटी खाने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। रात करीब 11:30 बजे राकेश ने चंदा के गले में गोली मार दी। आवाज सुनकर घर में मौजूद भाई अजीत के साथ ही बहन सुरेखा पहुंची लेकिन इससे पहले वह बाइक लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आठ भाई- बहनों में सबसे छोटी थी चंदा
चंदा आठ भाई- बहनों में सबसे छोटी थी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी हेमराज मीणा को सुरेखा ने बताया कि राकेश घर पर अक्सर चंदा से मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई थी। मंगलवार को राकेश उसे घर ले जाने की जिद कर रहा था जिसे लेकर उनके बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें