फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में बाधा बनने पर की थी पत्नी की हत्या

Sun, 01 Jan 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके के बरगदही गांव में 24 दिसंबर की रात हुई महिला की हत्या से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है। जांच में सामने आया है कि पति ने ही अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी की जान ली थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को एसएसपी रामलाल वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पति राजेंद्र कुमार निषाद का एक महिला से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी राजेंद्र की पत्नी जलेसरा देवी को हो गई थी। पत्नी से बचने के लिए उसने खेत में दूसरा ठिकाना बना रखा था। 24 दिसंबर की रात जलेसरा देवी घर से खाना खाकर निकली और उस जगह पहुंचने से पहले ही शोर मचाने लगी। उसे शक हो गया था कि पति के साथ कोई मौजूद है।

खुद का राज छिपाने के लिए राजेंद्र उसकी ओर दौड़ा और ईंट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही जलेसरा की मौत हो गई। पति ने महिला की दोनों आंखें भी फोड़ दी थी। थोड़ी देर बाद गांव के ही एक युवक ने शव देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था और जांच की तो वादी ही हत्यारा निकाला। एसएसपी ने बताया कि पहले दिन से ही पुलिस को पति पर शक था, मगर कोई ठोस सुराग न मिल पाने से पुलिस जांच कर रही थी। इसके बाद राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


ये थे टीम में शामिल 
एसएसपी रामलाल वर्मा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा बांके बिहारी सिंह, प्रविंद्र कुमार राय, हरेंद्र यादव, आशीष कुशवाहा ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। टीम ने अभियुक्त को कछरहवा बरगदही नहरी टोला के पास शुक्रवार को पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें