फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 01 Jan 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
सहजनवां इलाके के गैस एचपी प्लांट के करीब शनिवार की सुबह सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रंजीत सिंह गीडा की एक फैक्ट्री में वाहन चलाता था और ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सहजनवां थानाक्षेत्र के उस्का मल्लीपुर के रहने वाले रंजीत सिंह (25) पुत्र बटेश्वर सिंह गीडा स्थित एक फैक्ट्री में गाड़ी चलाते थे। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधे पर थी। शनिवार की सुबह बोक्टा चौराहे के पास एचपी गैस प्लांट से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घर में मौत की खबर सुनकर मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो माह की बच्ची छोड़ गया। इंस्पेक्टर सहजनवां राकेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें