फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश

Mon, 06 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
को जलाकर मारने का प्रयास
विज्ञापन
खोराबार में पत्नी से झगड़े के बाद क्षुब्ध युवक द्वारा उसे जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। भतीजे ने किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, देवर और देवरानी पर जिंदा जलाने की कोशिश का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार कुई बाजार का रहने वाला संतोष भारती फेरी लगाकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचता है। 10 साल पहले उसकी शादी चौरीचौरा के बैरियहा की दुर्गावती (35) से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पहली जून की आधी रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद संतोष ने पत्नी की पिटाई कर दी। आरोप है कि संतोष ने अपने भाई अशोक, उसकी पत्नी शीला और मां भगवती के साथ मिलकर दुर्गावती की हत्या करने की नीयत से केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी। भतीजे ने आग बुझाकर गंभीर हाल में दुर्गावती को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के बाद पुलिस और महिला के मायके से भी लोग पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर संतोष, मां, भाई और उसकी पत्नी पर केरोसिन डालकर जलाने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। जिला अस्पताल में भर्ती दुर्गावती की हालत गंभीर है। एसओ खोराबार रामआशीष यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

झुलसी महिला की मौत, पति समेत चार पर केस उरुवा के परसा नायक गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में जली महिला की मौत हो गई। जानकारी के बाद पहुंचे पिता ने दामाद के साथ ही उसके घरवालों पर दहेज के लिए बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
उरुवा प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़, जीयनपुर के रहने वाले योगेंद्र नायक ने अपनी बेटी ममता (33) की शादी 13 साल पहले परसा नायक के देवेंद्र से की थी। योगेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार की रात में उसकी पिटाई करने के बाद जलाकर हत्या कर दी। योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ममता के पति देवेंद्र, ससुर गणेश, देवर सचिन और सास के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और दहेज के लिए हत्या करने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें