फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चार जख्मी

Mon, 06 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
हमले में जख्मी महिला जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन विवाद के चलते गांव बुद्धि नगरोटा में रविवार को दो गुटों में हुई खूनी झड़प हो गई। इसमें एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में राजेंद्र कुमार, उसकी पत्नी श्रेष्ठा देवी, बेटी कृतिका और बेटा दानिश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह का गांव के प्रदीप कुमार के साथ जमीन को लेकर विवाद है। रविवार को दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद झड़प हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती घायल राजेंद्र ने आरोप लगाया कि कहासुनी के साथ ही प्रदीप कुमार और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने हमला बोल दिया।

उसने धारदार चीज से हमले किए। सिर पर काफी चोट आई हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोटें आई हैं। उसने बताया कि प्रदीप के परिवार वालों ने उसकी पत्नी, बेटा और बेटी से भी मारपीट की है। इसमें वह भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


संघर्ष के दौरान मची चीख पुकार से आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने किसी तरह से बीचबचाव किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कठुआ पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर आरोपी प्रदीप कुमार और उसके अन्य परिवार के सदस्यों पर धारा 341, 323, 382, 145 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें