फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला हिस्ट्रीशीटर

Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झंगहा थाने का हिस्ट्रीशीटर अच्छेलाल बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला। पीपा पुल पर जीप (बोलेरो) का पहिया फंसने के बाद वह गाड़ी छोड़कर साथियों के साथ पैदल ही ओझल हो गया। जीप को कब्जे में लेकर देर शाम तक गोरखपुर के साथ ही देवरिया पुलिस ने दियारा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


कौड़ीराम, गगहा प्रतिनिधि के अनुसार बौठा गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अच्छेलाल यादव की लोकेशन बृहस्पतिवार की सुबह बेलीपार के भस्मा में मिली। इंस्पेक्टर बेलीपार बीरसेन सिंह ने घेराबंदी शरू की तो असलहे के साथ जीप (बोलेरो) लेकर अपने तीन साथियों के साथ वह भाग निकला। पुलिस के पीछा करने पर देवकली होते हुए सोहगौरा की तरफ मुड़ गया।

जानकारी के बाद गगहा, झंगहा के अलावा एकौना थाना की पुलिस ने घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे के करीब सिंहोरवा के पास पीपा पुल पर जीप का पहिया फंस गया। पीछा करते पहुंची पुलिस पर रायफल से फायरिंग करते हुए अच्छेलाल भाग निकला। देर शाम तक अच्छेलाल की तलाश चली लेकिन वह नहीं मिला। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि भस्मा गांव में अच्छेलाल की ससुराल है। किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वह आया था। तलाश चल रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें