फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में हंगामा

Fri, 15 Apr 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन में हंगामा किया
विज्ञापन
 गोरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में बुधवार को एसएसबी के सिपाही ने हंगामा खड़ा कर दिया। सीट पर बैठने के लिए महिला यात्रियों से दुर्व्यवहार करने की शिकायत पर पहुंचे आरपीएफ के दरोगा से उलझ गया।
विज्ञापन


सख्ती पर हाथापाई पर उतर आया। जानकारी के बाद पहुंचे आरपीएफ सिपाहियों ने नीचे उतारकर पोस्ट पर लाए जहां से जुर्माना वसूलकर उसे छोड़ा गया। 

राजस्थान का रहने वाले एसएसबी के सिपाही की पोस्टिंग फर्टिलाइजर स्थित सेक्टर मुख्यालय में है। बुधवार को दिल्ली जाने के लिए गोरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में बैठ गया। सीट के लिए महिलाओं से विवाद कर लिया। प्रतिकार करने दुर्व्यवहार करने लगा। महिलाओं की शिकायत पर गार्ड ने उसे हटने के लिए कहा तो उलझ गया। जानकारी देने पर पोस्ट से आरपीएफ के एएसआई जगत नारायण मिश्रा पहुंचे तो उनसे भी उलझ गया।

महिला कोच से उतारने की कोशिश करने पर हाथापाई करने लगा। सूचना देने पर पोस्ट से पहुंचे सिपाही उसेे हिरासत मेें लेकर पोस्ट पर पहुंचे। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी केएन तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी एसएसबी अधिकारियों को देने के साथ ही जुर्माना वसूलकर ट्रेन जाने के बाद पोस्ट से छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें