फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में हाजिर न होने पर गोंडा में तैनात दरोगा गोरखपुर से गिरफ्तार, छुट्टी पर आए थे घर

Wed, 25 Dec 2019 10:51 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
गोंडा जिले में तैनात दरोगा भुनेश्वर यादव को शाहपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। कोर्ट ने कुर्की तक का आदेश जारी कर दिया था। शाहपुर थाने के असुरन चौकी इंचार्ज ने उन्हें उनके आवास से पकड़ा है।
विज्ञापन


बेलीपार थानाक्षेत्र के मूल निवासी भुनेश्वर यादव का शाहपुर थाना क्षेत्र के गीतावाटिका स्थित आवास विकास कॉलोनी में मकान है। वह 2013 बैच के दरोगा हैं। वर्तमान में गोंडा के मनिकापुर चौकी में उनकी तैनाती थी। वर्तमान में वह लाइन हाजिर चल रहे हैं। भुनेश्वर के खिलाफ  उनकी पत्नी ने तीन साल पहले दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।

इस मामले में वे कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने कई वारंट जारी किया था। पेश न होने पर गैरजमानती वारंट जारी किया था यही नहीं कुर्की का भी आदेश दिया था। बीते दिनों कोर्ट ने शाहपुर के थानेदार और विवेचक को आदेश दिया था कि दरोगा को गिरफ्तार कर 28 दिसंबर तक कोर्ट में पेश किया जाए।
विज्ञापन


उसके बाद से ही शाहपुर पुलिस भुनेश्वर की तलाश में लगी थी। मंगलवार को असुरन चौकी इंचार्ज को पता चला कि वह छुट्टी पर घर आए हैं और वर्तमान में शाहपुर के आवास विकास कालोनी स्थित मकान में हैं। असुरन चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि भुनेश्वर के खिलाफ  कुर्की का आदेश था उनकी तलाश की जा रही थी। इस संबंध में दरोगा से बात करने की कोशिश की गई।लेकिन उनका पक्षा नहीं मिल सका। जैसे ही उनका पक्ष मिलेगा उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें