फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फर्जीवाड़े का एक और आरोपी गिरफ्तार, ऐसे देता था ठगी की वारदातों को अंजाम

Tue, 24 Dec 2019 05:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस ने फर्जी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर खाते से पैसे उड़ाने वाले एक और आरोपी को झारखंड के धनबाद जिला से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी का साथी पहले ही पकड़ा जा चुका है। शातिर ने फर्जी नंबर का इस्तेमाल कर कुल्लू की महिला के खाते से 25000 रुपये फर्जी पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। आरोपी के खिलाफ झारखंड में ही धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


आरोपी अपने दोस्तों के साथ धोखाधड़ी से हासिल की राशि को कई फर्जी अकाउंट में शिफ्ट करता था। पुलिस की लगातार झारखंड में यह दूसरी गिरफ्तारी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ऑनलाइन ठगी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एक महिला से तीन लाख की ठगी की शिकायत के बाद कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम की ओर से झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में छानबीन को आगे बढ़ाया गया।

मामले में एक आरोपी को 18 दिसंबर को ही पुलिस ने पकड़ा था। आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी बाबूलाल रविदास (19) पुत्र नवीन रविदास, निवासी पीठा क्यारी, निरसा जिला धनबाद, झारखंड को भी सोमवार को धनबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्जी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर एक फर्जी पेटीएम खाते में शिकायतकर्ता के 25000 रुपये को दूसरे आरोपी रोशन अग्रवाल को ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन


यह आरोपी धोखाधड़ी वाली राशि को कई फर्जी खातों में ट्रांसफर करता था, जिससे पुलिस को इसका कोई पता न चल सके। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को धनबाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर कुल्लू लाया जा रहा है। इस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के दो और मुकदमे थाना निरसा में पंजीकृत है। इनमें से एक वर्ष 2016  का है, जिसमें आरोपी जेल भी गया था। दूसरा मामला वर्ष 2019 का है। इस मामले में आरोपी वांछित है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें