फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं की गाड़ी से कूदकर छात्रा भागी

Sat, 19 Dec 2015 08:29 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमयूटी के पास शुक्रवार की दोपहर जीप सवार युवकों ने हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण कर लिया। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी। मोहद्दीपुर में जीप रुकने पर मौका पाकर छात्रा उतर गई। देर शाम घर पहुंचने के बाद उसने परिवार के लोगों को आपबीती बताई। शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे परिवार के लोगों ने एसपी सिटी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


खोराबार क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। वह मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर के लिए पैदल निकली थी। स्कूल से 200 मीटर आगे जाने पर पीछे से आए जीप सवार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि  उन्होंने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर छात्रा को जीप में बैठा लिया।

जीप में चालक के अलावा दो अन्य युवक थे। किशोरी के शोर मचाने की कोशिश करने पर युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। एक घंटे बाद उसे होश आया तो जीप मोहद्दीपुर में शराब की दुकान के पास थी। ड्राइवर के साथ ही अपहरण करने वाले युवक छात्रा को गाड़ी में छोड़कर शराब लेने दुकान पर गए थे। मौका पाकर वह जीप से उतर गई। पैदल रेलवे जीएम ऑफिस पहुंचने के बाद राहगीरों की मदद से उसने घटना की जानकारी घरवालों को दी। टेंपो पकड़कर देर शाम वह घर पहुंची।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर मां और रिश्तेदारों के साथ एसपी (सिटी) से मुलाकात कर पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी जीतेंद्र राय ने छानबीन की। देर शाम पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर अपहरण की कोशिश करने का केस दर्ज किया। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें