फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर पर छेड़छाड़ का केस

Thu, 28 Jul 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छेड़छाड़
विज्ञापन
 पूर्व डिप्टी मेयर पर कैंट पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया है। महादेव झारखंडी में रहने वाली महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देने के साथ ही कार्रवाई की मांग किया था। पूर्व डिप्टी मेयर की पत्नी महुईसुघरपुर की पार्षद है। उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही है।
विज्ञापन


सात दिसंबर 2012 को महिला अपनी दिव्यांग बच्ची के साथ घर पर अकेले थी। आरोप है क रात आठ बजे खोराबार के महुई सुघरपुर में रहने वाले पूर्व डिप्टी मेयर रामदयाल उसके घर में घुस गए और बुरी नीयत के साथ उनके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में की। महिला आयोग के निर्देश पर बुधवार को कैंट पुलिस ने रामदयाल पर छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है। पूर्व डिप्टी मेयर ने रामदयाल ने बताया कि चार साल पहले महिला को उन्होंने जमीन बेची थी। महिला ने 40 हजार रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया। इसके बाद कोर्ट में बैनामा मंसूखी का दावा किया है। दबाव बनाने के लिए महिला ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें