गांव घल्लकलां के थाना सदर के पास पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया है।
एएसआई बलराज मसीह ने बताया कि थाना सदर के पास पिकअप वैन एवं बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तकरीबन 35 साल की महिला की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि बाइक पर मृतक महिला समेत तीन लोग बिंदर सिंह और तरसेम सिंह जो गांव धल्लेके बताए जाते हैं मोगा से जा रहे थे। उनकी धान की पनीरी से भरी पिकअप वैन से टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल बिंदर सिंह और तरसेम सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।