फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

Wed, 25 Jan 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सहजनवां इलाके में कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। साथी को छुड़ाने के लिए कच्ची कारोबारियों ने फायरिंग की गई और दरोगा व सिपाहियों पर लाठी-डंडे से वार किया। पुलिस वालों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के समेत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश, 7 सीएलए सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके के जुगिया उर्फ खजुरी गांव में कच्ची शराब का धंधा हो रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए दयाशंकर, सिपाही भाईराम वर्मा, हनुमान यादव व अन्य पुलिस वाले दबिश डालने गए। गांव में कच्ची शराब बना रहे श्रवण और राम नारायण को पुलिस ने दबोच लिया। उसे पकड़ते ही गांव वाले एकत्र होने लगे। श्रवण के परिवार के कुछ लोग लाठी डंडा लेकर आए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दोनों सिपाहियों के साथ ही दरोगा को भी चोटें आई हैं। किसी तरह से खुद को बचाकर भाग रहे पुलिस वालों पर मनबढ़ों ने फायरिंग भी की। इसकी जानकारी होने के बाद थानेदार मय फोर्स पहुंच गए। हमलावरों की तलाश में गांव में दबिश दे रात तक जारी रही।

सिपाहियों का रिवाल्वर भी छीन चुका है परिवार
जिस श्रवण व रामनाराण दो भाइयों पर आरोप लगा है कि उन्होंने पुलिस पर पहली बार हमला नहीं किया है। इसके पहले 5 मई 2016 को भी मारपीट की सूचना पर गई पुलिस के साथ भी अभद्रता कर चुके हैं। तब उन्होंने सिपाही की रिवाल्वर ही छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें