फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक में लगी आग, सामान राख

Mon, 06 Mar 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीपीगंज चौराहे पर मीरा कांप्लेक्स के प्रथम तल पर स्थित केनरा बैंक की शाखा में रविवार दोपहर दो बजे अचानक आग लग गई। आग से बैंक के अंदर रखे सभी उपकरण और फर्नीचर जल कर राख हो गए। दमकल की गाड़ी पहुंचने पर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कांप्लेक्स में स्थित पूर्वांचल बैंक, दो अन्य निजी बैंकों के साथ ही अन्य दुकानें बचा ली गई। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार होने की वजह से बैंक बंद था। दो बजे के करीब खिड़कियों से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते बैंक के अंदर से आग की तेज लपटें निकलने लगीं, जिससे खिड़कियों के शीशे चटककर टूटने लगे। पूरे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही खुद भी आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर नगर पंचायत के चेयरमैन रामशंकर मद्धेशिया भी पानी के टैंकर के साथ पहुंचकर स्थानीय युवकों की मदद से आग बुझाने में जुट गए।

करीब घंटे भर बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बैंक में रखा सारा सामान, मशीनें, कंप्यूटर और बिजली उपकरण, फर्नीचर जलकर राख हो चुके थे। बैंक का लॉकर सुरक्षित बचने से बड़ी क्षति होने से बच गई। आग की सूचना पर बैंक के आला अफसर भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

 
आग की वजह से लगा जाम
बैंक में आग की वजह से गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर लोगों भीड़ की वजह से जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। आग बुझने के बाद पुलिसकर्मियोें ने रास्ते को खाली कराया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका।

बैंक के लॉकर में रखे गए कैश, फाइल, जेवरात सब सुरक्षित है। सात कंप्यूटर, कैश काउंटिंग मशीन, दो मशीन, दो प्रिंटर, सात पंखे, नकदी जमा मशीन, पासबुक प्रिंट मशीन व कागजात जले हैं। सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को निकालकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- प्रियंका त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें