फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से गैंगरेप

Mon, 06 Mar 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
गोला इलाके में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी के मुताबिक गांव के दो युवकों ने उसे एक कमरे में बंद कर बलात्कार किया है और वीडियो भी बना लिया। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सीओ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


गोला इलाके के एक गांव में किशोरी बुआ के घर रहती है। बुआ ने उसे गोद लिया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात वह शौच के लिए खेत में गई थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक कादिर और अजमत ने मुंह बांधकर उसे उठा लिया। पास के एक कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया और वीडियो भी बनाया। शुक्रवार की सुबह लड़की जब इनके चंगुल से छूटी तो घर जाकर उसने आपबीती बुआ से बताई।

बुआ ने पहले तो लोक लाज के डर से मामले को दबाना चाहा लेकिन बाद में काफी सोच विचार के बाद उसने रविवार को डायल 100  पर घटना की सूचना दे दी। सूचना के बाद सीओ खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ केशव सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। रेप की पुष्टि के लिए मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें