गोली लगने से जख्मी शांति देवी।
- फोटो : Amar Ujala
खोराबार के रायगंज बंजरिया टोले में शांति देवी (50) को गोली मारने के आरोपी उनके भतीजे राहुल समेत तीन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शांति ने पिछले महीने ही जमीन के लिए हुई मारपीट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने उस वक्त मामले को हल्के में निपटा दिया था।
बंजरिया टोला निवासी शांति देवी की तीन बीघा जमीन के लिए जेठ से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात वह बहन के बेटे के साथ घर जा रही थीं, तभी रास्ते में जेठ के बेटे राहुल और उसके साथी ने उन्हें गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और महिला को अस्पताल पहुंचाया। शांति देवी ने पुलिस को बताया किजेठानी नेबुली के ललकारने पर उसके बेटे राहुल ने साथी के साथ मिलकर फायरिंग की है। शनिवार को खोराबार पुलिस ने शांति के भाई रामपुर रामगढ़ निवासी ओमप्रकाश पासवान की तहरीर पर आरोपी राहुल, उसकी मां नेबुली और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।