कैंपियरगंज में रेलवे स्टेशन परिसर की दो और ब्लॉक परिसर के तीन मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। ग्राम पंचायत अधिकारी के कमरे में रखे अभिलेख को फाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
स्टेशन परिसर में गेट मैन रामधनी की मकान है। शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर थे। रात किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। 25 सौ रुपये नगद, बाक्स में रखे कपड़े चुरा ले गए। बगल के मोती लाल के मकान का ताला चोरों ने तोड़ा, लेकिन सामान नहीं ले जा पाए। ब्लॉक परिसर में स्थित ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रशेखर, बिस्मिल्ला और सुनील के कमरों के ताले तोड़कर सभी अभिलेखों को फेंक दिया। शनिवार की सुबह एक साथ पांच जगहों पर चोरी की सूचना से पुलिस बेचैन हो गई।
कबाड़ की दुकान में सेंधमारी
सहजनवां के नगवां में कबाड़ की दुकान में सेंध लगाकर चोर 24 हजार रुपये नगद, सोने की चेन और एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस जांच कर रही है। संतकरीबनगर के भगौता निवासी अनिल कुमार शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने सेंधमारी कर दी। सुुबह लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।