बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
बेलीपार थाना क्षेत्र में कसिहार के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जीतन (45) की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा घायल हो गया। उधर, सोमवार की शाम गुलरिहा के खुटहन खास में ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुए किशोर ने देर रात मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
कैंट थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज के पास स्थित महादेवपुरम कालोनी निवासी जीतन अपने बेटे अनिल (20) के साथ किसी काम से रिश्तेदारी में सखरुआ माल्हनपार बांसगांव जा रहे थे। बाइक से दोनों बेलीपार क्षेत्र में कसिहार के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए।
एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने जीतन को मृत घोषित कर दिया। अनिल की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, गुलरिहा, खुटहन खास के टोला शाहपुर का रहने वाला आकाश (15) पुत्र राममूरत सोमवार की शाम बारात लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिवार के लोग गंभीर हाल में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई।