फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा की परीक्षा में तीन को जेल

Wed, 27 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
जांच करती टीम - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
विज्ञापन
फरेंदा मदरसा बोर्ड में सख्ती के कारण करीब दो सौ विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।  नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन ने इंटर कालेजों का केन्द्र बनाया था। लेकिन नकल विहीन परीक्षा कराना विभाग के लिए चुनौती बनी रही।  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार व निरीक्षक नुरूलहुदा विस्बाही ने बताया कि नकल मुक्त परीक्षा कराने के लिए विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा। रोजाना परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी की जाती थी। उन्होंने कहा कि सोमवार की परीक्षा के दौरान परमहंस बालिका इंटर कालेज कोल्हुई में तीन छात्रों को नकल करते व दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़े जाने पर उन्हें जेल भी भेजा गया। मंगलवार की परीक्षा के दौरान लापारवाही के कारण दो कक्ष निरीक्षको को हटाने का निर्देश भी दिया गया। मंगलवार की परीक्षा के दौरान जिले में कुल 200 छात्रो ने कड़ाई से परीक्षा कराये जाने के कारण परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें