फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को महिला ने पीटा

Thu, 07 Apr 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव के कौड़ीराम में बृहस्पतिवार की दोपहर दवा लेने आ रही महिला ने छेड़छाड़ करने पर अधेड़ की न सिर्फ पिटाई की बल्कि आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई। पूछताछ के बाद जहां से उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार धस्की गांव की रहने वाली महिला बृहस्पतिवार की दोपहर दवा लेने चौराहे पर आ रही थी। रास्ते में मिले तीयर गांव के अधेड़ व्यक्ति ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला ने पहले उसकी हरकत को नजरदांज किया लेकिन वह पीछा करने लगा।

हरकत से आजिज आकर महिला ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग आरोपी को पकड़कर कौड़ीराम पुलिस चौकी पर ले आए। पूछताछ के बाद आरोपी को शराबी बताकर चौकी प्रभारी ने उसेे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


शोहदों पर दर्ज हुआ अश्लील हरकत करने का केस
गोरखपुर। सिविल लाइंस में बुधवार की सुबह छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर कैंट पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज किया। बिलंदपुर के रहने वाले राकेश श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर दी थी। वहीं पुलिस ने आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया।  

बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल की छात्राओं की युवक मोबाइल से फोटा खींच रहे थे। बच्चों को कॉलेज छोड़ने गए अभिभावकों ने दोनों युवकों को पीटने के बाद कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि बिलंदपुर के रहने वाले राकेश श्रीवास्तव की तहरीर पर गोरखनाथ के रहने वाले रेहान और अमन पर अश्लील हरकत करने का केस दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें