सोनौली। रुपनदेही जिले के भैरहवा में बार में डांस करने के दौरान गोरखपुर के दो युवकों को डांसरों से छेड़छाड़ के आरोप में गार्डों ने जम कर पिटाई की और बंधक बना लिया। आरोप है कि दो दिन रखने के बाद उनके पास 1.20 लाख रुपये लेकर भगा दिया।
बृहस्पतिवार को दोनों युवक पैदल चलकर सोनौली सीमा पहुंचे। शुभ चिंतकों को आप बीती सुनाई। डांस बार के मालिक के खिलाफ बेलहिया में नेपाल पुलिस से शिकायत की। घटना के मुताबिक 29 फ़रवरी की शाम गोरखपुर के रमेश अपने मित्र धनंजय के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने सोनौली आए थे।
चार किलोमीटर की दूरी पर डांस बार की जानकारी पर दोनों भैरहवा पहुंचे और शराब के नशे में डांसरों पर रुपये उड़ाने लगे। रात करीब 11 बजे बार के गार्ड ने उन्हें पकड़कर कमरे में बंद कर दिया।
अन्य दो लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। सुबह होटल से बाहर फेंक दिया। इस संबंध में बेलहिया इंस्पेक्टर अभय विक्रम साह ने बताया की शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।