फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Fri, 04 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाने के बेलसड़े चौराहे पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायल को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। हालत
विज्ञापन


गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कप्तानगंज थाने के रेहरवा गांव निवासी श्याम लाल चौधरी (60) दिन में 10 बजे साइकिल से बेलसड़े चौराहे पर जा रहे थे।

जैसे ही ये शिव मंदिर के निकट पहुंचे, तभी कप्तानगंज की ओर से जा रहे ट्रक ने पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में श्याम लाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को कप्तानगंज सीएचसी ले गए।

सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय श्याम लाल चौधरी की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें